जौनपुर

जौनपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली बीसी सखी योजना को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग को लेकर संगठन की ओर से शाहगंज विधायक रमेश सिंह को मांग-पत्र सौंपा गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली बीसी सखी योजना को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग को लेकर संगठन की ओर से शाहगंज विधायक रमेश सिंह को मांग-पत्र सौंपा गया। संगठन ने योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई और दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।
मांग-पत्र में कहा गया कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से बीसी सखी योजना संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से महिलाएं बैंकिंग, डिजिटल सेवाओं और वित्तीय समावेशन से जुड़कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर रही हैं। इससे ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।संगठन ने मांग की कि योजना के तहत अधिक संख्या में महिलाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण एवं नियुक्ति का अवसर दिया जाए।
साथ ही प्रत्येक विकासखंड स्तर पर बीसी सखियों के लिए पर्याप्त संस्थान, भवन और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।मांग-पत्र में बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षण को और प्रभावी बनाने, बीसी सखियों को मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि समय से उपलब्ध कराने तथा योजना की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि बीसी सखी योजना को मजबूत करने से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने विधायक से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कराने की अपील की।इस अवसर पर संगठन सलाहकार संविता त्रिपाठी, महासचिव रानी देवी, कोषाध्यक्ष पूजा देवी, उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, महामंत्री सुमनमति देवी, निर्देशिका मिताली सिंह, मीडिया प्रभारी रीतु यादव, प्रचार-प्रसार प्रभारी कुमकुम पटेल, संस्कृति प्रभारी सुनीता चौहान, विधि प्रकोष्ठ से नीलू गौतम, कल्याण एवं कार्यक्रम प्रभारी ममता सिंह, संयोजक नेहा देवी, प्रशिक्षण प्रभारी पिंका मिश्रा, कानूनी प्रभारी कविता यादव और सलाहकार केपी देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
नवरात्र पर अलर्ट मोड में जफराबाद पुलिस: थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने संभाली कमान, पंडालों पर पैनी नजर
https://t.co/WfK7wzxqYv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













