जौनपुर

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के सोंधी गांव में श्री रामजानकी रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में ‘लंका दहन’ की लीला का सजीव मंचन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के क्षेत्र के सोंधी गांव में श्री रामजानकी रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में ‘लंका दहन’ की लीला का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों ने हनुमान जी के लंका प्रवेश, अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट और रावण की स्वर्ण नगरी को जलाने के प्रसंग को बेहद प्रभावशाली ढंग से जीवंत कर दिया।
मंचन के दौरान जैसे ही सोने की नगरी लंका धू-धू कर जलने लगी, पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा और दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो गए। लीला में दिखाया गया कि समुद्र लांघकर लंका पहुंचे हनुमान जी ने माता सीता को प्रभु श्रीराम की मुद्रिका सौंपी और वाटिका उजड़ने के बाद रावण के दरबार में पहुंचे। जहां पूंछ में आग लगने पर उन्होंने अपने पराक्रम से पूरी लंका को आग के हवाले कर दिया।
इस आयोजन के सफल संचालन में समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, प्रबंधक डॉ. विमल श्रीवास्तव, उप प्रबंधक अजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, शेर बहादुर श्रीवास्तव, छोटे लाल यादव और सौरभ शर्मा सहित कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
नवरात्र पर अलर्ट मोड में जफराबाद पुलिस: थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने संभाली कमान, पंडालों पर पैनी नजर
https://t.co/WfK7wzxqYv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













