महराजगंज

महराजगंज जनपद के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ लेहड़ा देवी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर चल रहा नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ लेहड़ा देवी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर चल रहा नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवरात्रि के प्रथम दिवस से प्रारंभ हुए इस सेवा कार्य के तहत डॉ. निशांत त्रिपाठी द्वारा नियमित पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के बीच अनवरत प्रसाद वितरण किया गया।
विजयादशमी के अंतिम दिन डॉ. निशांत त्रिपाठी ने विधि-विधान से माता रानी के दरबार में माथा टेका और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को स्वयं अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया।
दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज से आए भक्तों में इस दौरान भारी उत्साह देखने को मिला। डॉ. निशांत त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए माँ लेहड़ा देवी से क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना की। प्रथम दिवस से लेकर अंतिम दिन तक चले इस सतत सेवा और भक्तिमय आयोजन की श्रद्धालुओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस और जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले में लंबे समय से फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। https://t.co/vIwGjFQ9Hx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026













