महराजगंज

महराजगंज जनपद में आगामी मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में आगामी मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने त्रिमुहानी घाट का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया और विसर्जन से जुड़ी सभी प्रशासनिक व सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने घाट परिसर में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और नदी किनारे मजबूत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नाव, कुशल गोताखोरों, एंबुलेंस और प्राथमिक चिकित्सा दल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा घाट पर फिसलन रोकने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, जनरेटर बैकअप, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल के लिए वाटर टैंकर की व्यवस्था समय रहते पूरी करने के कड़े निर्देश दिए।
रूट डायवर्जन, पार्किंग और SOP का पालन अनिवार्य
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए कि घाट और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। विसर्जन के लिए निर्धारित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के तहत मूर्तियों का क्रमबद्ध तरीके से विसर्जन कराया जाएगा। उन्होंने आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश मातहतों को दिए।
26 प्रतिमाओं का होना है विसर्जन
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, त्रिमुहानी घाट पर सदर क्षेत्र की 12 और फरेंदा क्षेत्र की 14, यानी कुल 26 प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न कराया जाना है। डीएम ने सभी श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने, स्वच्छता का ध्यान रखने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर, तहसीलदार सदर और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद महराजगंज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस और जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले में लंबे समय से फरार चल रही मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। https://t.co/vIwGjFQ9Hx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 20, 2026













