महराजगंज

महराजगंज जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस ने पर्स चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस ने पर्स चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की चेन और नकदी भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, बाइक सवार कुछ युवकों ने एक महिला का पर्स चोरी कर लिया था। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तकनीकी सहायता व छानबीन के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के प्रयासों को बल मिला है।
बैठवलिया पुल के पास बाइक और साइकिल में टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/o03eOaa9uQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2026












