बुलंदशहर: दौलतपुर खुर्द में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर स्थित गांव दौलतपुर खुर्द में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ब्लॉक दानपुर स्थित गांव दौलतपुर खुर्द में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एपीओ एवं सरकारी वकील रंजीत सिंह रहे।

इस दौरान डिबाई क्षेत्राधिकारी मधुप सिंह, कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान और जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में महिलाओं को पर्चे वितरित कर छेड़छाड़, उत्पीड़न या घरेलू हिंसा की स्थिति में चुप न रहकर तुरंत पुलिस की मदद लेने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की गई।

सुरक्षा और सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई

181: महिला हेल्पलाइन

112: पुलिस आपातकालीन सेवा

1090: वूमेन पावर लाइन

1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन

1098: चाइल्ड हेल्पलाइन

108: एंबुलेंस सेवा

102: स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवा

139: रेलवे सहायता हेल्पलाइन

अधिकारियों ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उनमें सुरक्षा का विश्वास जगाना और उन्हें समाज में सम्मान व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.