महराजगंज: इंस्टाग्राम पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार

महराजगंज

जनपद महराजगंज के सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं उत्तेजक पोस्ट के जरिए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में परसामलिक पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं उत्तेजक पोस्ट के जरिए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में परसामलिक पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक राजनीतिक पार्टी के खिलाफ भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित पोस्ट को डिलीट कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू उर्फ आफताब (पुत्र अब्दुल करीम उर्फ नाटे, निवासी कोहरगड्डी, थाना परसामलिक) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह यादव और हेड कांस्टेबल सुमन्त यादव शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह या उत्तेजक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.