महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा में एक जागरण मंच के पावन अवसर पर डॉ. निशांत मणि त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए समाज में शिक्षा, विकास और सही नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा में एक जागरण मंच के पावन अवसर पर डॉ. निशांत मणि त्रिपाठी ने युवाओं को संबोधित करते हुए समाज में शिक्षा, विकास और सही नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे व्यक्ति का चयन करना आवश्यक है जो विकास और रोजगार की बात करे, न कि धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटे।

डॉ. त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि हमारा मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना और आपसी भाईचारा बनाए रखना होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जागरूक बनें, सकारात्मक सोच अपनाएं और फरेंदा के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठवलिया पुल के पास बाइक और साइकिल में टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
https://t.co/o03eOaa9uQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2026













