बलरामपुर: दुर्गा पंडाल के बाहर तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत और 4 गंभीर रूप से घायल

बलरामपुर

बलरामपुर जनाद के शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दुर्गा पंडाल के बाहर खड़े लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनाद के शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दुर्गा पंडाल के बाहर खड़े लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। कुछ लोग पंडाल के बगल में लगे टेंट में बैठकर प्रोजेक्टर के जरिए प्रोग्राम देख रहे थे, तभी नशे में धुत होकर कार चला रहे एक युवक ने बाहर खड़े 7 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए कार का 15 किलोमीटर तक पीछा किया और आखिरकार आरोपी को दबोच लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.