महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया पुल के पास रविवार सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया पुल के पास रविवार सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान बढ़या गांव निवासी अभिषेक (पुत्र महेंद्र) और राजी टोला निवासी खिलाजित के रूप में हुई है। खिलाजित रिश्तेदारी में जा रहे थे, जबकि अभिषेक बहुआर बाजार सामान खरीदने निकले थे।
सूचना मिलने पर 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पायलट सुभाष ने 17 किलोमीटर की दूरी महज 19 मिनट में तय की और ईएमटी नीतीश दुबे ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया।
छह महीने तक के शिशुओं के फूड को लेकर FSSAI सख्त, पोषण उत्पादों में ऐडेड शुगर और फ्रुक्टोज मिलाने पर प्रतिबंध का प्रस्ताव
https://t.co/lhDFD4FXjF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2026













