बागपत

बागपत जनपद के प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के बैनर तले शनिवार को चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के बैनर तले शनिवार को चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला संयुक्त चिकित्सालय बागपत के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, डॉ. विकान्त चौबे और फार्मासिस्ट मोहित कुमार के खिलाफ थाना बागपत में अभियोग दर्ज होने से स्वास्थ्य कर्मियों में भारी रोष है।
प्रदर्शन में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के साथ डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन और ऑप्टोमेट्रिस्ट संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। संघ का आरोप है कि सरकारी चिकित्सकों पर एफआईआर दर्ज करने से पहले सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया, जो सरासर गलत है।
अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर दर्ज मुकदमा निरस्त नहीं किया गया, तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
चिकित्सकों ने मांग की है कि मामले में अदालती दिशा-निर्देशों के तहत ही निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान धर्मेंद्र, ओमवीर और सचिन मलिक समेत कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
गाजियाबाद में दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
https://t.co/OnJP2GRYmZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2026













