वॉशिंगटन

वॉशिंगटन: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष ‘बहुत जल्द’ समाप्त हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि युद्ध खत्म होने के बाद अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में भारी गिरावट आएगी और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वॉशिंगटन: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ जारी संघर्ष ‘बहुत जल्द’ समाप्त हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि युद्ध खत्म होने के बाद अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में भारी गिरावट आएगी और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
केंटुकी में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए अमेरिकी सैन्य हमलों का बचाव करते हुए कहा कि तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन हमलों ने ईरान की परमाणु क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर कर दिया है।
ईरान ने रखी सभी मोर्चों पर युद्धविराम की मांग
दूसरी ओर, ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए सभी मोर्चों पर लड़ाई बंद होनी चाहिए। लेबनान दौरे पर पहुंचे खतीबजादेह ने अमेरिका और इजरायल पर समझौतों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा जारी रखेगा।
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की पेशकश
वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण ‘होर्मुज स्ट्रेट’ को लेकर ईरान ने संकेत दिया है कि स्थिति सामान्य होने पर वह सात दिनों के भीतर इसे फिर से खोलने के लिए तैयार है। अंतरराष्ट्रीय बाजार और ऊर्जा क्षेत्र की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या कूटनीतिक बातचीत के जरिए इस तनाव पर विराम लग पाता है या नहीं।
गाजियाबाद में दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
https://t.co/OnJP2GRYmZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2026












