सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रियता, जरूरतमंदों की सहायता और निरंतर जनसंपर्क के जरिए विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र के युवा नेता एवं भावी जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण गुप्ता ने क्षेत्र में अपनी एक अलग और विशिष्ट पहचान बनाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रियता, जरूरतमंदों की सहायता और निरंतर जनसंपर्क के जरिए विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र के युवा नेता एवं भावी जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण गुप्ता ने क्षेत्र में अपनी एक अलग और विशिष्ट पहचान बनाई है। ब्लॉक नौगढ़ के ग्राम पंचायत मनोहरी निवासी लक्ष्मण गुप्ता लंबे समय से विभिन्न सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते आ रहे हैं। उनकी कार्यशैली में जनसेवा, आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी को हमेशा विशेष महत्व मिलता है।
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भावी जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण गुप्ता जिला पंचायत वार्ड संख्या-38 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में स्थापित मां दुर्गा के पूजा पंडालों में पहुंचकर माता भगवती का आशीर्वाद ले रहे हैं। इस दौरान वे क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में उनकी यह सहभागिता स्थानीय परंपराओं के प्रति उनके आदर और आमजन से सीधे संवाद का एक सशक्त माध्यम बन रही है।
लक्ष्मण गुप्ता न केवल जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं, बल्कि गांवों में आयोजित होने वाले हर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में भी पूरी सक्रियता से भाग लेते हैं। उनका हमेशा से यह प्रयास रहता है कि ऐसे आयोजन केवल पारंपरिक कर्मकांड तक सीमित न रहें, बल्कि लोगों के बीच आपसी सहयोग, सद्भाव और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा दें। वे विभिन्न समुदायों के आयोजनों में भी शामिल होकर आपसी सम्मान और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हैं। इसके साथ ही, शिक्षा के क्षेत्र में भी उनके सराहनीय योगदान से उनकी एक अलग पहचान बनी हुई है।
गाजियाबाद में दुष्कर्म के वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
https://t.co/OnJP2GRYmZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 18, 2026













