पहासू में डेढ़ साल के मासूम की मौत, पिता पर गला दबाकर हत्या का आरोप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पहासू कस्बे के पठान टोला नई बस्ती में डेढ़ वर्षीय मासूम अदनान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मासूम की मां ने उसके पिता इमरान उर्फ इम्मू पर मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पहासू कस्बे के पठान टोला नई बस्ती में डेढ़ वर्षीय मासूम अदनान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मासूम की मां ने उसके पिता इमरान उर्फ इम्मू पर मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

मां मांगती है लोगों से भिक्षा, शराब पीने का आदी है आरोपी

मासूम की मां गांव-गांव जाकर खाने-पीने का सामान मांगकर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। घटना के समय वह घर से बाहर गई हुई थी, तभी बच्चे की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मासूम की मां और पड़ोस की एक महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी इमरान शराब पीने का आदी है और आए दिन घर में हंगामा व मारपीट करता था। हालांकि, बच्चे की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पीड़ित पक्ष से मिलने वाली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.