जमीन विवाद में कुल्हाड़ी व रॉड से हमला, पांच घायल; पुलिस पर तहरीर बदलने के दबाव का आरोप

जौनपुर

वाराणसी कपसेठी थाना क्षेत्र के महाराजपुर माधोपुर गांव में बीते रविवार की रात जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी कपसेठी थाना क्षेत्र के महाराजपुर (माधोपुर) गांव में बीते रविवार की रात जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को रघुवीर राजभर अपने मकान के बाथरूम की दीवार बनवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी जिलेदार सिंह, शांतनु सिंह, शांत सिंह, ऋषि सिंह अन्य लोगों के साथ पहुंचे और जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण कार्य रोकने लगे। रघुवीर पक्ष का कहना था कि निर्माण अपनी आबादी की जमीन पर हो रहा है, लेकिन आरोपियों ने हमला बोल दिया। हमले में अजीत राजभर, जगदीश राजभर, लालमनी राजभर, गीता राजभर और वृद्ध महिला हीरावती राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस पर आरोप और थानाध्यक्ष की सफाई

घायलों का आरोप है कि पुलिस प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय थाने ले आई और तहरीर से ‘रॉड व कुल्हाड़ी’ शब्द हटाने का दबाव बनाने लगी। पीड़ितों का कहना है कि तीन दिन बाद भी न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही मेडिकल मुआयना कराया गया।

वहीं, कपसेठी थानाध्यक्ष विकास मौर्य ने पुलिस पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.