वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कबुलपुर में उतारी भगवान राम की आरती

जौनपुर

जफराबाद श्री दया नारायण लीला समिति कबुलपुर के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला का शुभारंभ मुकुट पूजन और श्रीराम-लक्ष्मण की आरती उतारकर किया गया। यह अनुष्ठान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा संपन्न किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जफराबाद श्री दया नारायण लीला समिति कबुलपुर के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला का शुभारंभ मुकुट पूजन और श्रीराम-लक्ष्मण की आरती उतारकर किया गया। यह अनुष्ठान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा संपन्न किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भगवान राम का चरित्र अत्यंत अनुकरणीय है, जिनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। श्रीराम का जीवन हमें सदैव सत्य, सरलता और मर्यादा की सीख देता है।

उन्होंने दर्शकों से अपील की कि आगामी 20 अक्टूबर को बी.आर.पी. इंटर कॉलेज जौनपुर में आयोजित होने वाली भव्य कलश यात्रा व झांकी में शामिल हों। साथ ही 21 से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रख्यात कथावाचक श्री शांतनु महाराज द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली श्रीराम कथा का रसपान कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

इससे पूर्व श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, रमेश चंद्र जायसवाल, सत्यम श्रीवास्तव और अंकित श्रीवास्तव आदि ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अंकित श्रीवास्तव और अध्यक्षता वंशनारायण सिंह ने की। इस मौके पर मिताई जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, सुजीत चौहान और भूपेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.