अग्रहरि समाज ने मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती, नवगठित पदाधिकारियों ने ली शपथ

जौनपुर

जौनपुर अग्रहरि समाज शाहगंज की ओर से गुरुधाम स्थित पक्का पोखरा में निर्माणाधीन अग्रहरि धर्मशाला एवं ज्योत्सना भवन परिसर में महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव एवं नवगठित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर अग्रहरि समाज शाहगंज की ओर से गुरुधाम स्थित पक्का पोखरा में निर्माणाधीन अग्रहरि धर्मशाला एवं ज्योत्सना भवन परिसर में महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव एवं नवगठित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन का पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरित किया गया और समाज के लोगों ने सामाजिक एकता व सेवा भावना का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक अग्रहरि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरि, राष्ट्रीय युवा महामंत्री संतोष अग्रहरि और जौनपुर जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरि उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरि प्रसाद अग्रहरि ने की, जबकि संचालन मुख्य संचालक संजय गुप्त ने किया।

पदाधिकारियों ने ली शपथ और हुए कई सम्मान

समारोह में अग्रहरि समाज शाहगंज के अध्यक्ष मनोज अग्रहरि, महामंत्री श्रवण अग्रहरि, कोषाध्यक्ष सीए बिजेंद्र अग्रहरि, महिला अध्यक्ष सीमा-सुनील अग्रहरि और युवा अध्यक्ष विनायक अग्रहरि सहित नवगठित पदाधिकारियों ने अपने पद एवं दायित्वों की शपथ ली। इस दौरान समाज के 14 वयोवृद्ध महिला-पुरुषों को सम्मानित किया गया। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 स्वजातीय विद्यार्थियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने अतिथियों और समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकता, संगठन और समर्पण के माध्यम से समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.