जौनपुर

जौनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय (सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज) में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल की अध्यक्षता और जिला महासचिव आरिफ हबीब के संचालन में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्याम बहादुर पाल ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन सादगी, संघर्ष, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रसेवा का एक अद्भुत उदाहरण है। एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचे डॉ. कलाम ने भारत को रक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनके विचार आज भी युवाओं को बड़े सपने देखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रुखसार अहमद, उषा जायसवाल, अशोक यादव, अलमास अहमद सिद्दीकी, अजहर रहमान, कमाल आजमी, कमालुद्दीन अंसारी और शाहनवाज अहमद सहित कई पदाधिकारी व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













