महराजगंज

महराजगंज जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निचलौल पुलिस ने एक युवक को 32 बोर की अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निचलौल पुलिस ने एक युवक को 32 बोर की अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अमित चौधरी (23) पुत्र राजकुमार चौधरी, ग्राम पिपराकाजी, थाना निचलौल का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चमनगंज पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ, जिसे वह किसी को बेचने के फिराक में खड़ा था। आरोपी हथियार से जुड़ा कोई भी वैध लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
इस संबंध में थाना निचलौल में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति और कांस्टेबल राम आशीष यादव शामिल रहे।
घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल
https://t.co/GdgWykkcwu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 15, 2026













