अनूपशहर में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की स्प्लेंडर बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर स्थानीय थाना पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर स्थानीय थाना पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल उर्फ भोला (पुत्र देवेंद्र, निवासी ग्राम कपसाई, थाना नरसैना, जिला बुलंदशहर) के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर समेत विभिन्न जिलों में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत 15 अक्टूबर को अनूपशहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अनिवास नहर के पास से आरोपी राहुल उर्फ भोला को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से यूपी-13 बीआर-0143 नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई, जो गत 4 अक्टूबर को अनूपशहर थाना क्षेत्र के जनता कोल्ड स्टोर के पास से चोरी की गई थी। इस संबंध में थाने में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक जयकिशोर गौतम, उपनिरीक्षक मुनेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक विनय कुमार, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार और हेड कांस्टेबल देवेंद्र नागर शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.