अहमदगढ़ की सात सड़कों के निर्माण की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड पहासू की ग्राम पंचायत अहमदगढ़ में जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड पहासू की ग्राम पंचायत अहमदगढ़ में जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने गांव के सात प्रमुख मार्गों पर सीसी सड़क का निर्माण कराने की पुरजोर मांग उठाई है।

ज्ञापन में बताया गया कि गांव की कई सड़कें लंबे समय से बेहद खराब स्थिति में हैं, जिससे ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से कई रास्ते धार्मिक स्थलों और श्मशान घाट तक जाते हैं। डीके शर्मा ने चामड़ माता मंदिर मार्ग, श्मशान घाट मार्ग और शिव मंदिर मार्ग सहित सात प्रमुख रास्तों (कुल लंबाई करीब 4.6 किलोमीटर) पर सीसी सड़क बनवाने की मांग की है।

उन्होंने जिलाधिकारी से जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को त्वरित निर्देश देने का आग्रह किया है, ताकि जर्जर मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.