घोसी में बछड़े को बचाने के चक्कर में पलटी कार, बड़ा हादसा टला; दो लोग घायल

मऊ

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के खेमराजपुर में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि समय पर एयरबैग खुलने से दोनों की जान बाल-बाल बच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के खेमराजपुर में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि समय पर एयरबैग खुलने से दोनों की जान बाल-बाल बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधुबन कस्बे के रहने वाले दो लोग कार से मऊ से अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी स्विफ्ट डिजायर कार घोसी कोतवाली क्षेत्र के खेमराजपुर में ब्रिगेडियर उस्मान प्रवेश द्वार के पास पहुंची, तो अचानक सड़क पर एक बछड़ा आ गया।

बछड़े को बचाने की अचानक कोशिश करने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे दोनों युवक बाहर गिर गए और उनकी जान बच गई, हालांकि उन्हें चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार सुबह भी दुर्घटनाग्रस्त कार के टुकड़े सड़क किनारे बिखरे नजर आए, जिसकी चर्चा क्षेत्र में आम रही।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.