मऊ

मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार देर शाम नगर पालिका के कमेटी हॉल में बातचीत के दौरान पंचायत चुनाव, सपा नेता आजम खान पर ईडी की कार्रवाई और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार देर शाम नगर पालिका के कमेटी हॉल में बातचीत के दौरान पंचायत चुनाव, सपा नेता आजम खान पर ईडी की कार्रवाई और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।
हाईकोर्ट के तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने के आदेश पर उन्होंने कहा कि न्यायालय सर्वोपरि है और सरकार इस आदेश पर विचार कर कानून के अनुरूप आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, आजम खान के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर मंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसी साक्ष्यों के आधार पर काम करती है और कानून सभी के लिए समान है।
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनावों में हार के बाद विपक्ष मतदान प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने दावा किया कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों के साथ है। इसके अलावा, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और पूर्वांचल में असदुद्दीन ओवैसी की सक्रियता पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इन राजनीतिक गतिविधियों से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।
महराजगंज: सीएमओ ऑफिस बना अखाड़ा, शराब के नशे में वीवीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने काटा हंगामा, पहले भी कर चुका है बवाल
https://t.co/pvw2C9VbHi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026












