महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में एक नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में एक नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को जशवंत गिरी (निवासी सिसवा गोपी, खड्डा, कुशीनगर) की लिखित तहरीर पर उनकी बहन रीमा गिरी (35 वर्ष) की उनके पति द्वारा चरित्र पर संदेह के चलते गला दबाकर हत्या करने के आरोप में थाना सिंदुरिया में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नामजद अभियुक्त रविशंकर (37 वर्ष, निवासी हरिहरपुर टोला अकटहवा, सिंदुरिया) को बुधवार को हरिहरपुर टोला मोतीपुर स्थित नहर फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव और हेड कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल रहे।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 6.0’ की पाठशाला, पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सतर्कता के गुर
https://t.co/QzOwYGLYnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026












