जौनपुर

जौनपुर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान स्थित माधवदास पार्क में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध रामलीला महोत्सव में भाजपा उत्तर प्रदेश (काशी प्रदेश) के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. अभिषेक रावत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान स्थित माधवदास पार्क में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध रामलीला महोत्सव में भाजपा उत्तर प्रदेश (काशी प्रदेश) के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. अभिषेक रावत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। श्री धार्मिक लीला कमेटी रजि. ने उन्हें आधिकारिक निमंत्रण पत्र भेजकर कार्यक्रम में शामिल होने का विशेष आग्रह किया है।
वर्ष 1923 से आयोजित हो रही यह ऐतिहासिक रामलीला इस बार 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगी, जिसमें 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कमेटी के महामंत्री धीरज बंशीधर गुप्ता, उपाध्यक्ष तनिष शेखर गुप्ता एवं डॉ. आशीष गोयल द्वारा भेजे गए पत्र में डॉ. रावत से किसी भी दिन बतौर मुख्य अतिथि पधारने का अनुरोध किया गया है।
गौरतलब है कि इस मंच पर पूर्व में देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री भी शिरकत कर चुके हैं। डॉ. रावत को यह निमंत्रण मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 6.0’ की पाठशाला, पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सतर्कता के गुर
https://t.co/QzOwYGLYnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













