बुलंदशहर

बुलंदशहर शिकारपुर की उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडेय ने तेज आवाज और हाई बेस में डीजे बजाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर: शिकारपुर की उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडेय ने तेज आवाज और हाई बेस में डीजे बजाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने और निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके तहत डीजे सीज करने के साथ भारी जुर्माना भी वसूला जा सकता है।
एसडीएम ने बताया कि तेज आवाज और हाई बेस से न केवल आम जनता को परेशानी होती है, बल्कि इससे दुकानों में रखा सामान गिरने और शीशे चटकने जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं। साथ ही, यह तेज ध्वनि बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों और हृदय रोगियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर संकट बन सकती है।
प्रशासन ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे डीजे संचालकों और आयोजकों द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा का सख्ती से पालन कराएं। नियमों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 6.0’ की पाठशाला, पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सतर्कता के गुर
https://t.co/QzOwYGLYnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













