महराजगंज: त्योहारों की खुशियों में शामिल हुई चौक पुलिस, वृद्ध व जरूरतमंद महिलाओं को बांटे मिष्ठान और शॉल

चौक

महराजगंज जनपद शारदीय नवरात्रि एवं आगामी दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में चौक थाना पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद शारदीय नवरात्रि एवं आगामी दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में चौक थाना पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-6.0’ अभियान के तहत चौक पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद व वृद्ध महिलाओं के साथ त्योहारों की खुशियां साझा कीं।

गांवों में पहुंचकर बांटे मिष्ठान और शॉल

थाना प्रभारी चौक मनीष पटेल के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने असहाय और बुजुर्ग महिलाओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उन्हें सम्मानपूर्वक शॉल ओढ़ाकर व मिठाई के डिब्बे भेंट कर त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।

वर्दीधारियों को अपने दरवाजे पर मिठास और उपहार लेकर पहुंचते देख महिलाओं के चेहरों पर खुशी और संतोष की मुस्कान बिखर गई। बुजुर्ग महिलाओं ने पुलिस टीम के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

सम्मान और सामाजिक संवेदनशीलता का दिया संदेश

इस विशेष पहल के अवसर पर थाना प्रभारी मनीष पटेल ने कहा कि त्योहारों का वास्तविक आनंद समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना भी उसका कर्तव्य है।

उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ उन्हें यह अहसास कराना भी है कि समाज और पुलिस प्रशासन उनके सम्मान व गरिमा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

जनमानस में पुलिस की पहल की सराहना

त्योहारों के मौके पर पुलिस द्वारा किया गया यह सामाजिक सरोकार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों और प्रबुद्ध नागरिकों ने चौक पुलिस की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास का रिश्ता और अधिक प्रगाढ़ होता है।

इस मानवीय कार्यक्रम के दौरान चौक थाने की मिशन शक्ति टीम, उपनिरीक्षक, महिला व पुरुष आरक्षी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.