फरेंदा

महराजगंज जनपद खाकी वर्दी के पीछे एक संवेदनशील और सेवाभावी दिल भी धड़कता है, इसकी एक खूबसूरत बानगी बुधवार को फरेंदा में देखने को मिली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद खाकी वर्दी के पीछे एक संवेदनशील और सेवाभावी दिल भी धड़कता है, इसकी एक खूबसूरत बानगी बुधवार को फरेंदा में देखने को मिली। जनपद के फरेंदा स्थित ‘आधारशिला वृद्धा आश्रम’ में क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने पहुंचकर वहां रह रहे असहाय बुजुर्गों के साथ आत्मीय पल बिताए। सीओ ने सभी वृद्धजनों को नए वस्त्र और मिठाइयां वितरित कीं तथा उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पुलिस के इस मानवीय रूप को देखकर बुजुर्गों की आंखें भर आईं और चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा सीओ दीपशिखा वर्मा
आश्रम में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने वहां मौजूद एक-एक बुजुर्ग से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका हाल-चाल जाना, उनकी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति पूछी और उनकी दिनचर्या पर चर्चा की।
इस भावुक अवसर पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने कहा कि आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजन हमारे अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के समान हैं। जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें अपनत्व, सम्मान और संबल की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना और उनकी समस्याओं को साझा करना ही सबसे बड़ा धर्म और ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आश्रम के बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और पुलिस प्रशासन सदैव उनके सहयोग के लिए तत्पर है।
आश्रम में बना रहा उत्सव और खुशी का माहौल
पुलिस अधिकारियों द्वारा उपहार और मिठाइयां पाकर बुजुर्ग भावविभोर हो उठे। उन्होंने पुलिस टीम के सिर पर हाथ रखकर दीर्घायु और तरक्की का आशीर्वाद दिया। इस आत्मीय पहल से पूरे आश्रम परिसर में काफी देर तक खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा।
इस सेवाभावी कार्यक्रम के दौरान फरेंदा थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह, आश्रम के संचालक/व्यवस्थापक तथा थाने के कई पुलिसकर्मी व संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।.
यूपी: प्रदेश में सात आईएएस अफसरों के तबादले https://t.co/0QBFRNO2N4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













