बलिया

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बुधवार को पुलिस कार्यालय परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बुधवार को पुलिस कार्यालय परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रधान लिपिक कार्यालय, DCRB, आईजीआरएस सेल, आंकिक शाखा, सीसीटीएनएस, एलआईयू, जनसूचना सेल, साइबर सेल, वीसी सेल और रिट सेल सहित अन्य पटल का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के कामकाज की गहन पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इसके अलावा, एसपी डॉ. ईरज राजा ने महिला सहायता प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, क्षेत्राधिकारी कार्यालय एवं अपराध शाखा का भी भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। तत्पश्चात, उन्होंने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में चल रहे निर्माण एवं व्यवस्था संबंधी कार्यों की समीक्षा की।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 6.0’ की पाठशाला, पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सतर्कता के गुर
https://t.co/QzOwYGLYnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













