पानीपत

एस.डी. एजुकेशन सोसाइटी संचालित M.A.S.D. शिक्षण संस्थान में 10 अक्टूबर को सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ‘जय हिंद मंच’ के तत्वावधान में राष्ट्र निर्माण पर विचार गोष्ठी और बॉक्सिंग चैंपियनशिप का मेडल वितरण समारोह भव्यता से संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

एस.डी. एजुकेशन सोसाइटी संचालित M.A.S.D. शिक्षण संस्थान में 10 अक्टूबर को सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ‘जय हिंद मंच’ के तत्वावधान में राष्ट्र निर्माण पर विचार गोष्ठी और बॉक्सिंग चैंपियनशिप का मेडल वितरण समारोह भव्यता से संपन्न हुआ।
समारोह की अध्यक्षता जय हिंद मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा ने की। इस अवसर पर दिल्ली से आई टीम में गृह मंत्रालय की डॉ. चित्रलेखा शर्मा, पूर्व विंग कमांडर सुरेंद्र गौड़, दिल्ली पुलिस के एसीपी दिनेश, सीनियर पायलट अनिल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की सफलता में प्राचार्या डॉ. बबीता शर्मा, पीआरओ पंकज भारद्वाज, खेल प्रमुख करमजीत कोच और समस्त फैकल्टी का सराहनीय योगदान रहा। समारोह में एडवोकेट नरेश अत्री, सत्यनारायण, एडवोकेट राजेश कौशिक, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. जगबीर सिंह, जिला पार्षद रामचंद्र, अनिल शर्मा, बिजेंदर कौशिक, ओम दत्त शर्मा, पूर्ण चंद भार्गव व डॉ. कविता त्यागी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संगठन ने सभी सहयोगियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘मिशन शक्ति 6.0’ की पाठशाला, पुलिस ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सतर्कता के गुर
https://t.co/QzOwYGLYnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













