वाराणसी में स्वच्छता पखवाड़ा: बनारस स्टेशन पर आयोजित हुआ रेलसंवाद एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम

वाराणसी

वाराणसी, 14 अक्टूबर,: रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 01 से 15 अक्टूबर 2026 तक मनाए जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत बनारस स्टेशन पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी, 14 अक्टूबर,: रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 01 से 15 अक्टूबर 2026 तक मनाए जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत बनारस स्टेशन पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक के कुशल नेतृत्व में सफाई मित्रों व रेल कर्मचारियों के साथ स्वच्छता संबंधी ‘रेलसंवाद’ संपन्न हुआ।

रेलसंवाद के दौरान स्टेशन परिसर और कार्यस्थलों को स्वच्छ बनाए रखने, डस्टबिन के निर्धारित रंगों के अनुसार कचरे का सही पृथक्करण करने तथा आम जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने जैसे अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

इसके साथ ही रेलवे स्टाफ, ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग कैटरिंग स्टाफ, स्टेशन वेंडरों एवं ठेकेदारों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 पर एक क्षमता निर्माण सत्र आयोजित किया गया। इसमें कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारियों और नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.