बृजमनगंज

उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना पुलिस की एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बंजरहा, सोनबरसा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज उत्तर प्रदेश शासन के मंशानुरूप चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना पुलिस की एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बंजरहा, सोनबरसा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान, समानता और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।
साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और सतर्कता पर जोर
पुलिस टीम ने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक तरीके समझाए। टीम ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजानी फ्रेंड रिक्वेस्ट व फर्जी लिंक से दूर रहने की सलाह दी। इसके अलावा बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ की पहचान, बाल विवाह की रोकथाम और आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने के गुर सिखाए गए।
अधिकारियों ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय या असहज स्थिति में बिल्कुल भी न डरें। कोई भी समस्या होने पर बिना झिझक तुरंत अपने शिक्षकों, अभिभावकों या सीधे पुलिस को सूचना दें।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
जागरूकता सत्र के दौरान छात्राओं को संकट के समय त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की कार्यप्रणाली समझाई गई:
112: एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा
1090: वूमेन पावर लाइन (पहचान गोपनीय रखकर शिकायत दर्ज)
181: महिला हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
1930: साइबर अपराध वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
जागरूकता अभियान में शामिल रही पुलिस टीम
विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में बृजमनगंज थाने की पुलिस टीम मुस्तैद रही, जिसमें मुख्य रूप से:
उपनिरीक्षक अर्चना यादव
उपनिरीक्षक शावंत कुमार
महिला कांस्टेबल अस्मिता पाण्डेय
महिला कांस्टेबल अंजली सिंह
कांस्टेबल मंगलशंकर तिवारी
सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
यूपी: प्रदेश में सात आईएएस अफसरों के तबादले https://t.co/0QBFRNO2N4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













