सिंदुरिया

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हरिहरपुर के अकटहवा टोला में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर कमरे में 35 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हरिहरपुर के अकटहवा टोला में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर कमरे में 35 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मृतका के भाई ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप
मृतका की शिनाख्त रीमा गिरी (35 वर्ष) पत्नी रविशंकर गिरी, निवासी अकटहवा टोला (हरिहरपुर) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि उसकी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति हिरासत में
सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतका के पति रविशंकर गिरी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में विधिक व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यूपी: प्रदेश में सात आईएएस अफसरों के तबादले https://t.co/0QBFRNO2N4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













