चौक

महराजगंज जनपद में विदेश भेजने का झांसा देकर युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने और फर्जी वीजा व एयर टिकट थमाने के मामले में चौक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में विदेश भेजने का झांसा देकर युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने और फर्जी वीजा व एयर टिकट थमाने के मामले में चौक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
सिंदुरिया क्षेत्र से दबोचा गया अभियुक्त
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनवर अली उर्फ फिरोज अली (उम्र 33 वर्ष), पुत्र जिलेदार अंसारी, निवासी ग्राम मंगलपुर नंदना (पोस्ट बेलवा खुर्द), थाना घुघली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। चौक पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त को बुधवार दोपहर 2:20 बजे थाना सिंदुरिया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा के पास से दबोच लिया।
फर्जीवाड़े की जांच में खुला राज
मामले की शुरुआत ग्राम खोस्टा थाना चौक निवासी विनोद पुत्र भागीरथी की शिकायत से हुई थी। पीड़ित विनोद ने आरोप लगाया था कि अभियुक्त अनवर अली ने उसे विदेश में नौकरी व भेजने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठ ली और हाथ में फर्जी वीजा व हवाई टिकट थमा दिया।
मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक अंकित राय द्वारा की जा रही थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस और साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए। साथ ही विदेश मंत्रालय से वीजा का आधिकारिक सत्यापन कराया गया, जिसमें दस्तावेज पूरी तरह फर्जी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने जालसाज की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी थी।
बीएनएस की गंभीर धाराओं में कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं को संशोधित किया गया। मामले में बीएनएस की धारा 316(2) का लोप करते हुए धारा 319(2), 318(4) (धोखाधड़ी), 338, 336(3) और 340(2) (कूटरचित दस्तावेज तैयार करना व प्रयोग में लाना) की बढ़ोतरी की गई और अभियुक्त के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
जालसाज को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से:
थानाध्यक्ष मनीष पटेल (थाना चौक)
उपनिरीक्षक अंकित राय (विवेचक)
कांस्टेबल राजेश चौहान
शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले किसी भी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा और आमजन ऐसे एजेंटों से सतर्क रहें।
यूपी: प्रदेश में सात आईएएस अफसरों के तबादले https://t.co/0QBFRNO2N4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 14, 2026













