अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन की मंशा के अनुरूप अनूपशहर में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत व्यापक जागरूकता रैली निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन की मंशा के अनुरूप अनूपशहर में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत व्यापक जागरूकता रैली निकाली गई। कोतवाली पुलिस के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और परदादा-परदादी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जागरूकता रैली का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर से हुआ, जहां उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार, प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। पूरे रास्ते छात्राओं के हाथों में नारी सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े पोस्टर-बैनर नजर आए। छात्राओं ने जोशपूर्ण अंदाज में नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़े गगनभेदी नारे लगाकर नगरवासियों को जागरूक किया।
कोतवाली परिसर में हुआ समापन, दिया सुरक्षा का संदेश
नगर भ्रमण के पश्चात रैली अनूपशहर कोतवाली परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। कोतवाली परिसर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं और उपस्थित महिलाओं से संवाद किया।
अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में ऐसा सुरक्षित परिवेश तैयार करना है, जहां बालिकाएं और महिलाएं बिना किसी भय के अपने सपनों को पूरा कर सकें। छात्राओं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी विषम परिस्थिति में पुलिस और प्रशासन से तुरंत संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, विद्यालयों की शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
ब्रेकिंग न्यूज़: बिहार के वैशाली में भीषण नाव हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत https://t.co/E4OhIc2HJN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













