अहमदगढ़

बुलंदशहर जनपद में उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं में शामिल मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण (फेज-6.0) के अंतर्गत बुधवार को अहमदगढ़ थाना पुलिस ने छात्राओं और स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर एक व्यापक जागरूकता रैली निकाली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं में शामिल मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण (फेज-6.0) के अंतर्गत बुधवार को अहमदगढ़ थाना पुलिस ने छात्राओं और स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर एक व्यापक जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना था।
छात्राओं ने तख्तियों और नारों से दिया सशक्तिकरण का संदेशथाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता रैली में वीडीएस (V.D.S) पब्लिक स्कूल अहमदगढ़ की छात्राओं, विद्यालय की शिक्षिकाओं और कस्बे की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने हाथों में सुरक्षा व सम्मान से जुड़े नारों वाले बैनर, पोस्टर और पम्पलेट लेकर आम जनता को नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया।रैली थाना परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य बाजारों, चौराहों और प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां स्थानीय नागरिकों ने भी इसका स्वागत किया।
कस्बे का भ्रमण करने के पश्चात रैली वापस अहमदगढ़ थाने पर आकर संपन्न हुई।हेल्पलाइन नंबरों और अधिकारों की दी गई विस्तृत जानकारीपैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने रास्ते में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें संकट के समय मदद पाने के तरीकों से अवगत कराया।
पुलिस अधिकारियों ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न आपातकालीन और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता समझाई।
1090: महिला पावर लाइन (शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है)
181: महिला हेल्पलाइन
112: एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
पुलिस ने छात्राओं और महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में वे बिल्कुल भी न डरें और बेझिझक इन नंबरों का उपयोग करें।
सुरक्षित माहौल और आत्मनिर्भरता ही अभियान का लक्ष्य: पुलिसअहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मूल उद्देश्य समाज में ऐसा भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण तैयार करना है, जहां हर महिला और बालिका आत्मनिर्भर होकर अपने अधिकारों का प्रयोग कर सके।इस जागरूकता रैली में अहमदगढ़ थाने के उपनिरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह, अनीस अहमद, जीत सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, वीडीएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजा चौधरी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पुलिस बल के जवान और कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़: बिहार के वैशाली में भीषण नाव हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत https://t.co/E4OhIc2HJN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













