हापुड़ में अवैध खोया निर्माण इकाई पर छापा, 300 किलो से अधिक दूध-खोया नष्ट; 80 किलो मिल्क पाउडर जब्त

हापुड़

हापुड़ जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ग्राम भटियाना के जंगल में संचालित एक खोया निर्माण इकाई पर बड़ी छापेमारी की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ग्राम भटियाना के जंगल में संचालित एक खोया निर्माण इकाई पर बड़ी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान इकाई का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) समाप्त मिला और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी। विभागीय टीम ने मौके से छह नमूने भरे, करीब 80 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर जब्त किया और 300 किलोग्राम से अधिक अमानक दूध व खोये को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इसके साथ ही निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र के मिलावटखोरों और खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान मौके पर स्वच्छता मानकों का भारी उल्लंघन पाया गया। मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने पर दूध और खोये को नष्ट करने का सख्त निर्णय लिया गया।

मामले पर जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त चंद्र शेखर मिश्रा ने बताया कि आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ आगे भी जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विभाग ने क्षेत्र के सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे अपने लाइसेंस और पंजीकरण की वैधता सुनिश्चित करें तथा स्वच्छता मानकों का पूरी निष्ठा से पालन करें। फिलहाल प्रयोगशाला भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित इकाई के विरुद्ध वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.