बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध पैथोलॉजी लैबों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध पैथोलॉजी लैबों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गलियों और मोहल्लों में बिना किसी वैध लाइसेंस और शैक्षिक योग्यता के क्लीनिक चलाए जा रहे हैं।
क्षेत्रवासियों के मुताबिक, बीमारी के दौरान लोग अनजाने में इन फर्जी डॉक्टरों के पास पहुंच जाते हैं, जहां गलत इलाज या पैथोलॉजी जांच में त्रुटि के कारण मरीजों की जान पर बन आती है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण या प्रभावी कार्रवाई न किए जाने से ऐसे संचालकों के हौसले बुलंद हैं।
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि ऐसे अवैध क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैबों की सूची तैयार कर विशेष जांच अभियान चलाया जाए। साथ ही, डॉक्टरों की डिग्रियों व दस्तावेजों की पड़ताल कर अनियमितता मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













