मेरठ

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ फेज-6 अभियान के तहत इंचोली थाना पुलिस ने जन जागरूकता पैदल यात्रा निकाली। कस्बा इंचोली और राम वाटिका कॉलोनी में चलाए गए इस अभियान में एलबीएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ फेज-6 अभियान के तहत इंचोली थाना पुलिस ने जन जागरूकता पैदल यात्रा निकाली। कस्बा इंचोली और राम वाटिका कॉलोनी में चलाए गए इस अभियान में एलबीएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया।
अभियान के दौरान सुरक्षा और आपातकालीन मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों—1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम) और 108/102 (एम्बुलेंस सेवा)—की जानकारी बैनर और पोस्टरों के माध्यम से दी गई।
इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक आरती गौड़, एंटी रोमियो प्रभारी अंजलि सिंह, साइबर क्राइम प्रभारी दीपक दूबे, हल्का प्रभारी कप्तान सिंह, अंकित सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













