मऊ

मऊ जनपद के अमिला श्री ठाकुर द्वारा रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में देर रात तक भगवान श्रीराम के जन्म और सीता उत्पत्ति का सजीव मंचन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के अमिला श्री ठाकुर द्वारा रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में देर रात तक भगवान श्रीराम के जन्म और सीता उत्पत्ति का सजीव मंचन किया गया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत धार्मिक प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा परिसर भक्तिमय रंगों में रंग गया।
मंचन के दौरान रावण, कुंभकर्ण और विभीषण द्वारा कठोर तपस्या कर वरदान मांगने और उसके बाद राक्षसों द्वारा ऋषि-मुनियों पर किए जाने वाले अत्याचारों का जीवंत दृश्य दिखाया गया। राक्षसी कृत्यों से त्रस्त देवताओं ने जब भगवान विष्णु की आराधना की, तब प्रभु के अवतार लेने की भविष्यवाणी हुई। उधर, संतानहीनता से व्यथित राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ और ऋषि श्रृंगी के मार्गदर्शन में पुत्रकामेष्टि यज्ञ संपन्न कराया।
यज्ञ के उपरांत रानी कौशल्या, कैकयी और सुमित्रा की गोद से भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का प्राकट्य हुआ। चारों भाइयों के बाल स्वरूप और उनके नटखट व मनमोहक अंदाज ने दर्शकों को खूब हंसाया। नामकरण और जन्मोत्सव के इस प्रसंग पर रामलीला परिसर पारंपरिक बधाई गीतों और ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गुलाब साहू, अवधेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, प्रेमचंद, आकाश जायसवाल, अभय, गोलू और कृष्णा सहित समिति के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













