नवरात्रि व दशहरा को लेकर मऊ में अलर्ट: डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों संग की बैठक, दक्षिण टोला थाने का औचक निरीक्षण

मऊ

जनपद मऊ के आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार देर शाम पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार देर शाम पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक की। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कानून-व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधों का खाका तैयार किया गया।

डीआईजी ने प्रमुख पूजा पंडालों, मंदिरों, रामलीला स्थलों और संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा पैदल गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने और भ्रामक खबरों का तुरंत खंडन करने को कहा।

बैठक के बाद डीआईजी ने थाना दक्षिण टोला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क (मिशन शक्ति 6.0), थाना अभिलेखों और पीआरवी वाहनों की स्थिति जांची। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने और आपात स्थिति से निपटने के लिए वाहनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

त्योहारों के साथ आगामी एमएलसी व विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत अवैध आतिशबाजी के भंडारण व निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी जारी किया गया। बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.