बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा पृथ्वीपालगढ़ के मौजा बेलासपुर में एक बकरी द्वारा असामान्य शारीरिक बनावट वाले मेमने को जन्म देने का मामला सामने आया है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा पृथ्वीपालगढ़ के मौजा बेलासपुर में एक बकरी द्वारा असामान्य शारीरिक बनावट वाले मेमने को जन्म देने का मामला सामने आया है। मेमने के माथे के ठीक बीच में एक आंख होने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया और उसे देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया।
जानकारी के मुताबिक, बेलासपुर निवासी राजकुमार साहनी की बकरी ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक मेमने को जन्म दिया। जन्म के बाद जब परिजनों ने उसकी बनावट देखी, तो वे हैरान रह गए। सामान्य बच्चों से अलग इस मेमने के माथे के मध्य भाग में केवल एक आंख दिखाई दे रही है। यह खबर आग की तरह फैली और आसपास के गांवों से भी लोग राजकुमार साहनी के घर पहुंचने लगे।
पूर्व प्रधान प्रत्याशी ने दी सूचना
पृथ्वीपालगढ़ के पूर्व प्रधान प्रत्याशी जाहिद अली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस अनोखे मेमने के जन्म की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई इस दुर्लभ दृश्य को अपनी आंखों से देखने के लिए उत्सुक नजर आया।
विशेषज्ञों के अनुसार, पशुओं में इस तरह की असामान्य बनावट अक्सर दुर्लभ जन्मजात विकृति (जैसे ‘साइक्लोपिया’ विकार) के कारण होती है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी पशु चिकित्सक द्वारा जांच या आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल यह अनोखा मेमना पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
UP बोर्ड 2027 की तारीखों का ऐलान: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, 24 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ https://t.co/uA5EIPa16b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













