अंबेडकरनगर

अंबेडकरनगर जनपद में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में ‘मिशन शक्ति फेज-6’ के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

अंबेडकरनगर जनपद में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में ‘मिशन शक्ति फेज-6’ के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में निकाली गई इस रैली के जरिए समाज में नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया गया।
रैली के दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा और शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 1098 और 181 के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों और कार्यस्थलों पर महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस बल, महिला आरक्षियों, समाजसेवियों और छात्राओं ने हिस्सा लिया और नारी सशक्तिकरण से जुड़े नारों के साथ लोगों को जागरूक किया।
UP बोर्ड 2027 की तारीखों का ऐलान: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, 24 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ https://t.co/uA5EIPa16b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













