नौतनवा

भगवान गौतम बुद्ध की ननिहाल माने जाने वाले ऐतिहासिक व प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह ग्राम पंचायत बनरसिहा कला में 14 से 16 अक्टूबर के बीच तीन दिवसीय बौद्ध महासम्मेलन एवं देवदह महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भगवान गौतम बुद्ध की ननिहाल माने जाने वाले ऐतिहासिक व प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह ग्राम पंचायत बनरसिहा कला में 14 से 16 अक्टूबर के बीच तीन दिवसीय बौद्ध महासम्मेलन एवं देवदह महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।सोमवार को देवदह परिसर में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के दौरान देवदह में प्रवज्जा प्रशिक्षण, विशेष पूजा-अर्चना, विपश्यना साधना और बौद्ध महासम्मेलन जैसे कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
देश-विदेश से जुटेंगे बौद्ध भिक्षु और अनुयायी
ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश और दुनिया के कई हिस्सों से बौद्ध अनुयायियों और भिक्षुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन में पड़ोसी देश नेपाल, थाईलैंड समेत भारत के प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थलों जैसे कुशीनगर, कपिलवस्तु, सारनाथ, श्रावस्ती और नागपुर से बौद्ध भिक्षु शिरकत करेंगे।
UP बोर्ड 2027 की तारीखों का ऐलान: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, 24 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ https://t.co/uA5EIPa16b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 12, 2026













