महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर पंचायत के कृष्णा नगर वार्ड स्थित गायत्री मंदिर के समीप एक बगीचे में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर पंचायत के कृष्णा नगर वार्ड स्थित गायत्री मंदिर के समीप एक बगीचे में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और वे आनन-फानन में युवक को लेकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय आदित्य गौड़ पुत्र अमरनाथ गौड़ के रूप में हुई है, जो निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा कोहड़वल का निवासी बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही निचलौल थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल CO नरेंद्र सिंह की मौत बाराबंकी में तैनात CO नरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान सैफई PGI में दम तोड़ा। 2 दिन पहले हुए हादसे में घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का इलाज जारी।@etawahpolice@Uppolice@DistrictEtawah@igrangekanpur pic.twitter.com/O6rQ6dA2pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 28, 2026












