चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर भाजपा जिलाध्यक्ष का पलटवार, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बागपत

बागपत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा जिला कार्यालय बागपत में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया।

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना गलत

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र और निष्पक्ष संवैधानिक संस्था है, जो अपने दायित्वों का पूरी पारदर्शिता के साथ निर्वहन करती है। यदि विपक्ष को किसी भी चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति है, तो उन्हें सड़कों पर हंगामा करने के बजाय उचित कानूनी और संवैधानिक मंचों का सहारा लेना चाहिए।

राहुल गांधी पर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप

जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर जनता के बीच अनर्गल भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। विपक्ष हमेशा से झूठे आरोप लगाता रहा है, जिन्हें न्याय की अदालत ने बार-बार खारिज किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव आयोग पूरी निष्पक्षता से हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है, जबकि विपक्ष केवल राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए अफवाहें फैला रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला महामंत्री अजय शर्मा, जिला सह-मीडिया प्रभारी अमित उपाध्याय, नवीन प्रधान और दीपक बामनौली सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.