महराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: खुले में शराब पीने वालों पर कसा शिकंजा, 1163 लोगों का हुआ चालान

महराजगंज

महराजगंज जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के सख्त निर्देशों के अनुपालन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने खुले में शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ व्यापक स्तर पर शिकंजा कसा।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जिले भर में 147 प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खुले में शराब पीते और हुड़दंग मचाते पाए गए 1163 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक एवं चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस की इस त्वरित व कड़ी कार्रवाई से सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता फैलाने वालों में हड़कंप मच गया है।

कार्रवाई के बाद महराजगंज पुलिस ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने, हुड़दंग करने या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर मद्यपान न करें और जिले में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.