बुलंदशहर: लालगढ़ी में मजदूर की हत्या का पर्दाफाश, साथी मजदूर ही निकला कातिल; अवैध असलहा और मृतक के दस्तावेज बरामद

छतारी

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालगढ़ी में शनिवार को झाड़ियों में मिले मजदूर अशोक कुमार के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना छतारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालगढ़ी में शनिवार को झाड़ियों में मिले मजदूर अशोक कुमार के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके साथी मजदूर ब्रजेश को पण्ड्रावल रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त गमछा, अवैध तमंचा, कारतूस तथा मृतक के पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लालगढ़ी मोड़ के पास झाड़ियों में ग्रामीणों ने मजदूर अशोक कुमार का शव देखा था। मृतक के पुत्र अभिषेक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पण्ड्रावल रोड के पास से संदिग्धावस्था में घूम रहे लालगढ़ी निवासी ब्रजेश को दबोच लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने मामले का विवरण देते हुए बताया कि मृतक अशोक और आरोपी ब्रजेश दोनों साथ में मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात मजदूरी समाप्त होने के बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद दोनों अपने गांव लौट रहे थे, तभी किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। रास्ते में अशोक द्वारा अपशब्द कहे जाने पर ब्रजेश तैश में आ गया। आवेश में आकर उसने अशोक को सड़क किनारे झाड़ियों में पटक दिया और अपने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने और पहचान मिटाने के इरादे से वह अशोक के दस्तावेज भी अपने साथ ले गया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक अवैध 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा मृतक अशोक कुमार का आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ब्रजेश शातिर किस्म का व्यक्ति है और उसके खिलाफ छतारी थाने में पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.