नलखेड़ा में 104 रक्तवीरों को मिला ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक रक्त योद्धा सम्मान’, शिविर में एकत्र हुआ रक्त

नलखेड़ा

नलखेड़ा मां बगलामुखी की पावन धरती नलखेड़ा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में ‘रक्तदान महादान मित्र मंडल’ के तत्वावधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक रक्त योद्धा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

नलखेड़ा मां बगलामुखी की पावन धरती नलखेड़ा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में ‘रक्तदान महादान मित्र मंडल’ के तत्वावधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक रक्त योद्धा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे रक्तवीरों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

5 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा

संस्था के संस्थापक एवं संयोजक मोहन सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य ‘हर घर रक्तदाता’ तैयार करना है। इस कार्यक्रम के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 104 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। खास बात यह रही कि हर्ष फाउंडेशन के संस्थापक अप्पा जी घोरपड़े द्वारा सभी रक्तदाताओं का एक वर्ष के लिए पांच लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कराया गया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सीईओ वी.के. सिंह, एसपीजी कमांडो महेश कुमार फौजी (हसलापुर, हरियाणा), ‘जूनियर हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ के रूप में प्रसिद्ध जय भगवान सिंह (बुलंदशहर) और रक्तदान महादान मित्र मंडल के संरक्षक जगदीश चंद्र बेगाना सहित कई गणमान्य अतिथि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.