बागापार के प्राचीन पोखरे के सुंदरीकरण और छठ घाट निर्माण की उठी मांग, डीएम को सौंपा पत्र

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम बागापार स्थित जनता जूनियर हाईस्कूल के निकट के प्राचीन पोखरे के सुंदरीकरण और छठ घाट निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम बागापार स्थित जनता जूनियर हाईस्कूल के निकट के प्राचीन पोखरे के सुंदरीकरण और छठ घाट निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने धार्मिक आस्था, पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसके विकास की पुरजोर मांग की है।

प्रार्थना पत्र में बताया गया कि यह पोखरा बागापार की प्राकृतिक और धार्मिक विरासत का हिस्सा है, जहां पूर्व में कमल के फूल खिलते थे। वर्तमान में समुचित देखरेख के अभाव में इसकी स्थिति पिछड़ गई है। पोखरे के समीप प्रत्येक वर्ष छठ पूजा का भव्य आयोजन होता है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए यहां एक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित छठ घाट बेहद आवश्यक है।

इसके साथ ही, पोखरे से सटे जनता जूनियर हाईस्कूल में सैकड़ों छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। ग्रामीणों ने डीएम से पोखरे का सर्वेक्षण कराकर सुंदरीकरण, साफ-सफाई, घाट निर्माण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, शेषनाथ मोदनवाल, दीपक जायसवाल, मिथिलेश सिंह, कन्हैया शर्मा, हरिहर जायसवाल, रामहरख साहनी, रणविजय, हरेंद्र, दुर्गेश पांडेय, वीरेंद्र पासवान, विनोद गुप्ता, राकेश यादव, कमालुद्दीन, ऐनुद्दीन, अमित और अर्जुन मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.